Weekly Horoscope (7-13 April): तुला से मीन तक के लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

तुला साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवनः 7 से 13 अप्रैल के सप्ताह की शुरुआत तुला राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाली है। आपके अनुशासित व्यवहार से सहकर्मी प्रेरित होंगे। आपको व्यवसाय में मनोवांछित लाभ मिलेगा। सरकारी अधिकारियों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोग आपका सम्मान करेंगे। विलासिता के संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। रविवार, बुधवार और गुरुवार का दिन विशेष शुभ है। नए व्यापार को लेकर थोड़ी चिंता मन में रहेगी। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा रखना फिलहाल उचित नहीं है। पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आपकी बातों से कुछ लोग दुखी हो सकते हैं। अनजाने में की गई गलतियों से दुख होगा। बच्चों को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आप कुछ नजदीकी लोगों के कारण दुखी हो सकते हैं। आपको कड़वा सत्य बोलने से फिर भी बचना चाहिए।सेहतः जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को महत्वपूर्ण काम संभलकर करें। दुर्गा जी की प्रसन्नता के लिए प्रतिदिन पान के पत्ते में लौंग और सुपारी अर्पित करें। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवनः 7 से 13 अप्रैल 2024 के सप्ताह में वृश्चिक राशि वाले नए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने का विचार बना सकते हैं। रियल एस्टेट के व्यापारियों के लिए सप्ताह बहुत शुभ है। व्यवसाय में बड़े क्लाइंट्स से डील हो सकती है। आपकी संवाद शैली काफी आकर्षक रहेगी। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। पदोन्नति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अपने सहकर्मियों पर काफी निर्भर रहते हैं इसीलिए उन पर ज्यादा दबाव न डालें। सहकर्मी पीठ पीछे आपकी आलोचना भी कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें वर्ना काम बिगड़ भी सकते हैं। पारिवारिक जीवनः यह सप्ताह काफी रोमांटिक रहने वाला है। समाज में आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के आखिर का समय विशेष रूप से सुखद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए सुखद नहीं है। बहस और विवादों से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। गैर-कानूनी कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। संतान को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। सोमवार को काली चींटियों को भुना हुआ आटा और शक्कर खिलायें।धनु साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवनः नए कारोबार को शुरू करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। धन की कमी से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आपको लाभ मिलेगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह आपको काफी लाभ पहुंचाएगी। आपकी प्रबंधन क्षमता और कुशलता की प्रशंसा होगी। लंबे समय से रूके काम की बाधा दूर होगी। मेहनत से बड़ा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र की राजनीति पर आप भारी पड़ेंगे। पार्टनरशिप में आ रही बाधा दूर होगी। बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवनः प्रेम संबंधों में झूठ बोलने से बचें, संबंधों में नाटकीयता बिल्कुल भी न आने दें। दूसरों की निंदा करने में समय न बर्बाद करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में सावधानी अवश्य रखें। सोमवार को गृह क्लेश जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहतः सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। बच्चों के मन में परीक्षा परिणामों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। लेकिन बड़ों और मित्रों के सहयोग से वह दूर भी हो जाएगा। आपको अपनी कमियों के विषय में ज्यादा नकारात्मक नहीं होना चाहिए। सोमवार को पीपल के वृक्ष की जड़ पर शक्कर मिश्रित जल से सींचे। और पीपल की चार परिक्रमा करें। ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal: इन 4 राशियों को इस हफ्ते होगी अच्छी आमदनी, करियर में सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलमकर साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवनः 7 से 13 अप्रैल के सप्ताह में व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। करियर में बदलाव को लेकर विचार बना सकते हैं। आपकी कार्यशैली और वाक्पटुता वाले व्यवहार की प्रशंसा होगी। जॉब में अपने लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही कुछ ऐसा होगा जिससे आपके आत्मबल और आत्मविश्वास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यात्रा का भरपूर आनंद उठाएंगे। अधिकारी वर्ग आपका पूरा ध्यान रखेंगे। विरोधियों के साथ अपने पुराने मतभेदों को दूर करने का अवसर मिलेगा। रविवार,सोमवार और बुधवार का दिन शुभ रहेगा। कुछ अच्छे अवसरों को गंवा सकते हैं। होटल व्यवसायियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवनः आपके रूखे व्यवहार के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप जिनको इग्नोर करते हैं, उनके साथ समय बिताना पड़ेगा। गुरुवार को नया काम शुरू न करें।सेहतः इस सप्ताह आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। इसीलिए अपने खानपान का ध्यान रखें। तनाव के कारण आपको सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। प्रतिदिन एक बार ऊं नमः शिवाय मंत्र का एक माला जाप करें। ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope के लिए यहां क्लिक करेंकुंभ साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवनः यह सप्ताह नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए समय उपयुक्त है। विदेश से नौकरी या व्यवसाय के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुराने ग्राहकों की तरफ से नई डील मिल सकती है। आपकी प्रतिभा की लोग प्रशंसा करेंगे। अधिकारी वर्ग आपके समर्थन में रहेगा। किसी से कर्ज या उधार न लें, वर्ना आपको परेशानी होगी। बुधवार और गुरुवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। निवेश को लेकर समझदारी रखें। काल्पनिक विचारों में अपना समय बर्बाद न करें। आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। पारिवारिक जीवनः परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। इस सप्ताह आप पूजा-पाठ में काफी व्यस्त हो सकते हैं। भाई-बहनों से आपको मदद मिल सकती है। जिसके कारण आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पड़ोसियों के

Weekly Horoscope (7-13 April): तुला से मीन तक के लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Join our WhatsApp Community to receive travel deals, free stays, and special offers!
- Join Now -

Join our WhatsApp Community to receive travel deals, free stays, and special offers!
- Join Now -

तुला साप्ताहिक राशिफल


करियर और आर्थिक जीवनः 7 से 13 अप्रैल के सप्ताह की शुरुआत तुला राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाली है। आपके अनुशासित व्यवहार से सहकर्मी प्रेरित होंगे। आपको व्यवसाय में मनोवांछित लाभ मिलेगा। सरकारी अधिकारियों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोग आपका सम्मान करेंगे। विलासिता के संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। रविवार, बुधवार और गुरुवार का दिन विशेष शुभ है। नए व्यापार को लेकर थोड़ी चिंता मन में रहेगी। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा रखना फिलहाल उचित नहीं है।


पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आपकी बातों से कुछ लोग दुखी हो सकते हैं। अनजाने में की गई गलतियों से दुख होगा। बच्चों को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आप कुछ नजदीकी लोगों के कारण दुखी हो सकते हैं। आपको कड़वा सत्य बोलने से फिर भी बचना चाहिए।
सेहतः जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को महत्वपूर्ण काम संभलकर करें। दुर्गा जी की प्रसन्नता के लिए प्रतिदिन पान के पत्ते में लौंग और सुपारी अर्पित करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल


करियर और आर्थिक जीवनः 7 से 13 अप्रैल 2024 के सप्ताह में वृश्चिक राशि वाले नए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने का विचार बना सकते हैं। रियल एस्टेट के व्यापारियों के लिए सप्ताह बहुत शुभ है। व्यवसाय में बड़े क्लाइंट्स से डील हो सकती है। आपकी संवाद शैली काफी आकर्षक रहेगी। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। पदोन्नति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अपने सहकर्मियों पर काफी निर्भर रहते हैं इसीलिए उन पर ज्यादा दबाव न डालें। सहकर्मी पीठ पीछे आपकी आलोचना भी कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें वर्ना काम बिगड़ भी सकते हैं।

पारिवारिक जीवनः यह सप्ताह काफी रोमांटिक रहने वाला है। समाज में आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के आखिर का समय विशेष रूप से सुखद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए सुखद नहीं है। बहस और विवादों से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। गैर-कानूनी कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। संतान को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। सोमवार को काली चींटियों को भुना हुआ आटा और शक्कर खिलायें।

धनु साप्ताहिक राशिफल


करियर और आर्थिक जीवनः नए कारोबार को शुरू करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। धन की कमी से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आपको लाभ मिलेगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह आपको काफी लाभ पहुंचाएगी। आपकी प्रबंधन क्षमता और कुशलता की प्रशंसा होगी। लंबे समय से रूके काम की बाधा दूर होगी। मेहनत से बड़ा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र की राजनीति पर आप भारी पड़ेंगे। पार्टनरशिप में आ रही बाधा दूर होगी। बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन सिद्ध होंगे।

पारिवारिक जीवनः प्रेम संबंधों में झूठ बोलने से बचें, संबंधों में नाटकीयता बिल्कुल भी न आने दें। दूसरों की निंदा करने में समय न बर्बाद करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में सावधानी अवश्य रखें। सोमवार को गृह क्लेश जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।


सेहतः सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। बच्चों के मन में परीक्षा परिणामों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। लेकिन बड़ों और मित्रों के सहयोग से वह दूर भी हो जाएगा। आपको अपनी कमियों के विषय में ज्यादा नकारात्मक नहीं होना चाहिए। सोमवार को पीपल के वृक्ष की जड़ पर शक्कर मिश्रित जल से सींचे। और पीपल की चार परिक्रमा करें।

ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal: इन 4 राशियों को इस हफ्ते होगी अच्छी आमदनी, करियर में सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मकर साप्ताहिक राशिफल


करियर और आर्थिक जीवनः 7 से 13 अप्रैल के सप्ताह में व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। करियर में बदलाव को लेकर विचार बना सकते हैं। आपकी कार्यशैली और वाक्पटुता वाले व्यवहार की प्रशंसा होगी। जॉब में अपने लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही कुछ ऐसा होगा जिससे आपके आत्मबल और आत्मविश्वास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यात्रा का भरपूर आनंद उठाएंगे। अधिकारी वर्ग आपका पूरा ध्यान रखेंगे। विरोधियों के साथ अपने पुराने मतभेदों को दूर करने का अवसर मिलेगा। रविवार,सोमवार और बुधवार का दिन शुभ रहेगा। कुछ अच्छे अवसरों को गंवा सकते हैं। होटल व्यवसायियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


पारिवारिक जीवनः आपके रूखे व्यवहार के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप जिनको इग्नोर करते हैं, उनके साथ समय बिताना पड़ेगा। गुरुवार को नया काम शुरू न करें।
सेहतः इस सप्ताह आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। इसीलिए अपने खानपान का ध्यान रखें। तनाव के कारण आपको सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। प्रतिदिन एक बार ऊं नमः शिवाय मंत्र का एक माला जाप करें।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope के लिए यहां क्लिक करें

कुंभ साप्ताहिक राशिफल


करियर और आर्थिक जीवनः यह सप्ताह नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए समय उपयुक्त है। विदेश से नौकरी या व्यवसाय के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुराने ग्राहकों की तरफ से नई डील मिल सकती है। आपकी प्रतिभा की लोग प्रशंसा करेंगे। अधिकारी वर्ग आपके समर्थन में रहेगा। किसी से कर्ज या उधार न लें, वर्ना आपको परेशानी होगी। बुधवार और गुरुवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। निवेश को लेकर समझदारी रखें। काल्पनिक विचारों में अपना समय बर्बाद न करें। आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा।


पारिवारिक जीवनः परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। इस सप्ताह आप पूजा-पाठ में काफी व्यस्त हो सकते हैं। भाई-बहनों से आपको मदद मिल सकती है। जिसके कारण आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पड़ोसियों के साथ अपने संबंध खराब न करें। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। रविवार और शनिवार का दिन शुभ नहीं है।


सेहतः इस सप्ताह पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। बदलते मौसम को लेकर अपनी सेहत का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित कर ‘राम नाम’ का जप करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल


करियर और आर्थिक जीवनः आय के नए स्रोत विकसित करने में सफलता मिलेगी। आपकी सोच दूसरों से काफी अलग बनाती है। इससे विशेष सम्मान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च हो सकता है। नये उद्यमों की शुरुआत करने के लिए आवश्यक संसाधन जुटा लेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण धन खर्च ज्यादा होगा। अधिकारी वर्ग की उपेक्षा न करें। शुक्रवार और शनिवार का दिन विशेष शुभ रहेगा।


पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत में घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों का ध्यान रखेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बुरी नीयत के लोग आपकी उदारता का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। यात्राओं के दौरान कठिनाई हो सकती है। दूसरों पर अपने निर्णयों को न थोपें। यात्राओं के लिये सप्ताह शुभ नहीं है। मंगलवार और गुरुवार को दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।


सेहतः मधुमेह और गठिया की बीमारी परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। देवी मंदिर में ध्वज अर्पित करें। देवी अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियों पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)