Saptahik Rashifal (31 March To 6 April): इन 4 राशियों को मिल सकता है धन, नई नौकरी, पढ़ें तुला से मीन तक साप्ताहिक राशिफल

तुला साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope libra) करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत नए कार्यों के लिए बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। त्वरित निर्णय लेकर परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में कर लेंगे। सूझबूझ के कारण आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप भारी पड़ेंगे। बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ने वाली हैं। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपको नाराज कर सकता है। सोमवार और मंगलवार का दिन काफी सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवनः दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी आपके प्रति आकर्षित रहेगा, वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपका सामाजिक दायरा इस सप्ताह बढ़ सकता है। अपने निजी जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न करने दें। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। गुरुवार के बाद समय थोड़ा कमजोर रहेगा। गुप्त शत्रुओं के कारण आपको नुकसान हो सकता है। सेहतः कफ और खांसी की समस्या हो सकती है। आयुर्वेदिक खानपान और दिनचर्या का पालन करें। धूप के कारण आंखों में कुछ समस्या हो सकती है। गुरुवार को गाय को चने की दाल मिश्रित रोटी खिलाएं। ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope scorpio) करियर और आर्थिक जीवनः व्यापार में साझेदारी करने के योग बन रहे हैं। आवश्यक कार्य से की गई यात्रा बेहद शुभ रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। मनपसंद कंपनी से जॉब इंटरव्यू का प्रस्ताव मिल सकता है। विदेशी संस्थानों में शिक्षा को उत्सुक विद्यार्थियों के लिए सप्ताह शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है। यदि आप किसी बड़े निर्माण कार्य की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह उसके कार्यान्वयन के लिए काफी शुभ रहेगा। व्यापार में आपको थोड़ी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कभी-कभी आप पर नकारात्मकता हावी होगी। पारिवारिक जीवनः संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा। घर परिवार की स्थितियों को संभालने में आप सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। आपकी तीखी जुबान किसी नजदीकी व्यक्ति के मन को दुखा सकती है। लोग आपके बारे में गलत राय बना सकते हैं। पुराना कर्ज आपको चुकाना पड़ सकता है। कोई अनजान व्यक्ति परेशानी का कारण बन सकता है। प्रेमी आपसे गलत अपेक्षा रख सकता है, जिससे आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। सोमवार और शनिवार को विशेष रूप से सावधान रहें। सेहतः 31 मार्च से 6 अप्रैल के इस सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों को ज्यादा चिकनाई युक्त भोजन करने से बचना चाहिए। पेट में रोग उभर सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर में प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ये भी पढ़ेंः वृषभ, सिंह समेत 3 राशि वालों के खुशियों द्वार खोलेगा नया सप्ताह, पढ़ें मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफल धनु साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope sagittarius) करियर और आर्थिक जीवनः अपने क्रियाकलापों से लोगों को आकर्षित कर पाएंगे। पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि होगी। फाइनेंस से जुड़े काम के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। अधूरे काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। आपको संतुलित व्यवहार रखने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यों को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने में आप काफी धन खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवनः मित्रों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अपशब्दों का प्रयोग कम से कम करें। लोग आपके विषय में गलत अफवाहें उड़ा सकते हैं। गृह निर्माण कार्यों में बाधा आने की आशंका है। अति उत्साह से आपको बचना चाहिए। मन में संशय और भय का वातावरण रहेगा। कानूनी मामलों के और उलझने की आशंका है।सेहतः गुरुवार को शरीर में जलन की समस्या हो सकती है। प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। ये भी पढ़ेंः Venus Transition: 18 साल बाद मीन राशि में शुक्र राहु की जुगलबंदी, तीन राशि के लोग बनेंगे धनवान मकर साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope capricorn) करियर और आर्थिक जीवनः कार्य-व्यवसाय के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। कर्मचारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। कृषि कार्यों से जुड़े लोग कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएंगे। संतान के करियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करें। संबंधों का सार्थक लाभ उठा पाएंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। रविवार, बुधवार और गुरुवार का दिन विशेष रूप से शुभ है। जमीन के क्रय-विक्रय के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। पारिवारिक जीवनः जीवनसाथी के साथ एकांत में अच्छा समय बिताएंगे। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के प्रयास में रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सरकारी कार्यों में लापरवाही करने से बचें। आप जल्दबाजी में कुछ महत्वपूर्ण त्रुटियां कर सकते हैं। कटु वचनों का प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। सेहतः इस सप्ताह आपको ज्यादा मेहनत वाले काम नहीं करने चाहिए। थकान की वजह से गर्दन और पीठ में तेज दर्द उभर सकता है। परिजनों के कष्ट से स्वयं दुखी हो सकते हैं। नियमित रूप से आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार की प्रतिदिन सफाई करें और मुख्य द्वार पर हल्दी और गंगाजल से स्वास्तिक बनाएं। ये भी पढ़ेंः मीन राशि में मालव्य राजयोग, 4 राशियों की सूरज जैसी चमकेगी किस्मत, बन जाएंगी मालामाल कुंभ साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope aquarius) करियर और आर्थिक जीवनः नया घर या वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कोई सुखद समाचार मिलेगा।

Saptahik Rashifal (31 March To 6 April): इन 4 राशियों को मिल सकता है धन, नई नौकरी, पढ़ें तुला से मीन तक साप्ताहिक राशिफल

Join our WhatsApp Community to receive travel deals, free stays, and special offers!
- Join Now -

Join our WhatsApp Community to receive travel deals, free stays, and special offers!
- Join Now -

तुला साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope libra)


करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत नए कार्यों के लिए बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। त्वरित निर्णय लेकर परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में कर लेंगे। सूझबूझ के कारण आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप भारी पड़ेंगे। बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ने वाली हैं। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपको नाराज कर सकता है। सोमवार और मंगलवार का दिन काफी सुखद रहेगा।


पारिवारिक जीवनः दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी आपके प्रति आकर्षित रहेगा, वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपका सामाजिक दायरा इस सप्ताह बढ़ सकता है। अपने निजी जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न करने दें। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। गुरुवार के बाद समय थोड़ा कमजोर रहेगा। गुप्त शत्रुओं के कारण आपको नुकसान हो सकता है।


सेहतः कफ और खांसी की समस्या हो सकती है। आयुर्वेदिक खानपान और दिनचर्या का पालन करें। धूप के कारण आंखों में कुछ समस्या हो सकती है। गुरुवार को गाय को चने की दाल मिश्रित रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंtula_saptahik_rashifal.jpg

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope scorpio)


करियर और आर्थिक जीवनः व्यापार में साझेदारी करने के योग बन रहे हैं। आवश्यक कार्य से की गई यात्रा बेहद शुभ रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। मनपसंद कंपनी से जॉब इंटरव्यू का प्रस्ताव मिल सकता है। विदेशी संस्थानों में शिक्षा को उत्सुक विद्यार्थियों के लिए सप्ताह शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है। यदि आप किसी बड़े निर्माण कार्य की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह उसके कार्यान्वयन के लिए काफी शुभ रहेगा। व्यापार में आपको थोड़ी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कभी-कभी आप पर नकारात्मकता हावी होगी।


पारिवारिक जीवनः संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा। घर परिवार की स्थितियों को संभालने में आप सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। आपकी तीखी जुबान किसी नजदीकी व्यक्ति के मन को दुखा सकती है। लोग आपके बारे में गलत राय बना सकते हैं। पुराना कर्ज आपको चुकाना पड़ सकता है। कोई अनजान व्यक्ति परेशानी का कारण बन सकता है। प्रेमी आपसे गलत अपेक्षा रख सकता है, जिससे आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। सोमवार और शनिवार को विशेष रूप से सावधान रहें।


सेहतः 31 मार्च से 6 अप्रैल के इस सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों को ज्यादा चिकनाई युक्त भोजन करने से बचना चाहिए। पेट में रोग उभर सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर में प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः वृषभ, सिंह समेत 3 राशि वालों के खुशियों द्वार खोलेगा नया सप्ताह, पढ़ें मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफलvrishchik_saptahik_rashifal.jpg

धनु साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope sagittarius)


करियर और आर्थिक जीवनः अपने क्रियाकलापों से लोगों को आकर्षित कर पाएंगे। पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि होगी। फाइनेंस से जुड़े काम के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। अधूरे काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। आपको संतुलित व्यवहार रखने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यों को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने में आप काफी धन खर्च करेंगे।


पारिवारिक जीवनः मित्रों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अपशब्दों का प्रयोग कम से कम करें। लोग आपके विषय में गलत अफवाहें उड़ा सकते हैं। गृह निर्माण कार्यों में बाधा आने की आशंका है। अति उत्साह से आपको बचना चाहिए। मन में संशय और भय का वातावरण रहेगा। कानूनी मामलों के और उलझने की आशंका है।
सेहतः गुरुवार को शरीर में जलन की समस्या हो सकती है। प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

ये भी पढ़ेंः Venus Transition: 18 साल बाद मीन राशि में शुक्र राहु की जुगलबंदी, तीन राशि के लोग बनेंगे धनवानdhanu_saptahik_rashifal.jpg

मकर साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope capricorn)


करियर और आर्थिक जीवनः कार्य-व्यवसाय के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। कर्मचारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। कृषि कार्यों से जुड़े लोग कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएंगे। संतान के करियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करें। संबंधों का सार्थक लाभ उठा पाएंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। रविवार, बुधवार और गुरुवार का दिन विशेष रूप से शुभ है। जमीन के क्रय-विक्रय के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए।


पारिवारिक जीवनः जीवनसाथी के साथ एकांत में अच्छा समय बिताएंगे। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के प्रयास में रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सरकारी कार्यों में लापरवाही करने से बचें। आप जल्दबाजी में कुछ महत्वपूर्ण त्रुटियां कर सकते हैं। कटु वचनों का प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए।


सेहतः इस सप्ताह आपको ज्यादा मेहनत वाले काम नहीं करने चाहिए। थकान की वजह से गर्दन और पीठ में तेज दर्द उभर सकता है। परिजनों के कष्ट से स्वयं दुखी हो सकते हैं। नियमित रूप से आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार की प्रतिदिन सफाई करें और मुख्य द्वार पर हल्दी और गंगाजल से स्वास्तिक बनाएं।

ये भी पढ़ेंः मीन राशि में मालव्य राजयोग, 4 राशियों की सूरज जैसी चमकेगी किस्मत, बन जाएंगी मालामालmakar_saptahik_rashifal.jpg

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope aquarius)


करियर और आर्थिक जीवनः नया घर या वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। इसका प्रभाव आपको धीरे-धीरे समझ में आएगा। समय के अनुसार स्वयं को ढालने में सफल रहेंगे। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। साझेदारी के व्यापार में थोड़ी सावधानी रखें। व्यवसाय में सहयोगियों से झगड़ा हो सकता है। रविवार से मंगलवार तक के दिन विशेष रूप से शुभ रहेंगे।


पारिवारिक जीवनः पिता के साथ आप अच्छी चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं। दूसरे लोगों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है। अचानक कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से अपने संबंध अच्छे रखें।


सेहतः तले-भुने भोजन का सेवन कम से कम करें। पैरों और एड़ी में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आप सेहत से जुड़ी परेशानियों की चपेट में भी आ सकते हैं। गुरुवार को देवी के मंदिर में चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ेंः Shani Vakri kumbh: इस महीने के बाद शनि चलेंगे उल्टी चाल, 139 दिन तक तीन राशियों को मिलेगा राजसुखkumbh_saptahik_rashifal.jpg

मीन साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope pisces)


करियर और आर्थिक जीवनः पूरा सप्ताह मीन राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। युवा लोग नया उद्यम करने की योजना बना सकते हैं। व्यवसायी वर्ग नए साझेदारों के साथ व्यापार की योजना बना सकते हैं। अपने सहयोगियों पर पूर्ण विश्वास रखें। जॉब में आपके वेतन में वृद्धि की जा सकती है। निर्माण कार्यों में सुस्ती के कारण प्रोजेक्ट्स लंबित भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। रविवार से लेकर गुरुवार तक का समय शुभ है।


पारिवारिक जीवनः आप धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। मन में निश्छलता का भाव होने से आपको लोग काफी पसंद करेंगे। आप लोगों को काफी अच्छी सलाह देंगे, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। बच्चों को कुसंगति से बचाना चाहिए। दांपत्य संबंधों में शंका न होने दें। अपने रिश्तों के प्रति निष्ठावान रहें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।


सेहतः सप्ताह के आखिर में बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या को हल्के में न लें। आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें।meen_saptahik_rashifal.jpg