मीन राशि में मालव्य राजयोग, 4 राशियों की सूरज जैसी चमकेगी किस्मत, बन जाएंगी मालामाल

Shukra Rashi Parivartan March 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार सुख समृद्धि प्रदाता और धन, वैभव, लग्जरी लाइफ के कारक 31 मार्च को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र 31 मार्च 2024 को शाम 4.54 बजे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इससे मालव्य राजयोग बनेगा। इससे 4 राशियों के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि आएगा और धन की समस्याएं दूर हो जाएंगी। कब बनता है मालव्य राजयोग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शुक्र अपनी राशि वृषभ, तुला या उच्च राशि मीन में गोचर करते हैं, तब मालव्य राजयोग बनता है। मान्यता है कि मालव्य योग के बनने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और जिन लोगों को धन से जुड़ी दिक्कतें आ रहीं होती हैं, उन्हें इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं मीन राशि में मालव्य राजयोग बनने से किन राशियों की किस्मत चमकेगी। मिथुन राशि प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मालव्य राजयोग के कारण मिथुन राशि वालों को तरक्की के मौके मिलेंगे। इस राशि के लोगों को नौकरी-व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम फिर शुरू होंगे। इस समय अचानक धन लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। ये भी पढ़ेंः Venus Transition: 18 साल बाद कल मीन राशि में बनगी शुक्र राहु का मेल, तीन राशियों को बनाएगा मालामाल कन्या राशि मान राशि में मालव्य राजयोग कन्या राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाएगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। इस समय व्यापार विस्तार होगा। धनु राशि आने वाला समय धनु राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय भूमि और वाहन सुख मिलेगा। समाज में सराहना होगी। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से काम की बाधा दूर होगी। जीवन में आनंद मिलेगा। मीन राशि मीन राशि में ही मालव्य राजयोग बनेगा। इससे मीन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। इस समय धन लाभ के योग बनेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। (नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

मीन राशि में मालव्य राजयोग, 4 राशियों की सूरज जैसी चमकेगी किस्मत, बन जाएंगी मालामाल

Join our WhatsApp Community to receive travel deals, free stays, and special offers!
- Join Now -

Join our WhatsApp Community to receive travel deals, free stays, and special offers!
- Join Now -

Shukra Rashi Parivartan March 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार सुख समृद्धि प्रदाता और धन, वैभव, लग्जरी लाइफ के कारक 31 मार्च को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र 31 मार्च 2024 को शाम 4.54 बजे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इससे मालव्य राजयोग बनेगा। इससे 4 राशियों के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि आएगा और धन की समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कब बनता है मालव्य राजयोग


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शुक्र अपनी राशि वृषभ, तुला या उच्च राशि मीन में गोचर करते हैं, तब मालव्य राजयोग बनता है। मान्यता है कि मालव्य योग के बनने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और जिन लोगों को धन से जुड़ी दिक्कतें आ रहीं होती हैं, उन्हें इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं मीन राशि में मालव्य राजयोग बनने से किन राशियों की किस्मत चमकेगी।

मिथुन राशि


प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मालव्य राजयोग के कारण मिथुन राशि वालों को तरक्की के मौके मिलेंगे। इस राशि के लोगों को नौकरी-व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम फिर शुरू होंगे। इस समय अचानक धन लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। आय के नए साधन बनेंगे।

ये भी पढ़ेंः Venus Transition: 18 साल बाद कल मीन राशि में बनगी शुक्र राहु का मेल, तीन राशियों को बनाएगा मालामाल

कन्या राशि


मान राशि में मालव्य राजयोग कन्या राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाएगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। इस समय व्यापार विस्तार होगा।

धनु राशि


आने वाला समय धनु राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय भूमि और वाहन सुख मिलेगा। समाज में सराहना होगी। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से काम की बाधा दूर होगी। जीवन में आनंद मिलेगा।

मीन राशि


मीन राशि में ही मालव्य राजयोग बनेगा। इससे मीन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। इस समय धन लाभ के योग बनेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)