Vakri Budh Gochar: आज रात बुध बदलेंगे राशि, इन लोगों की बदल जाएगी लाइफ

आज बुध मीन राशि में करेंगे गोचर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध 09 अप्रैल 2024 की रात 10.02 बजे वक्री अवस्ता में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां बुध नीच के होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके सभी राशियों पर सकारात्मक, नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। बुध और बृहस्पति शत्रु ग्रह माने जाते हैं। बुध बुद्धि प्रदान करते हैं तो बृहस्पति सीखने के साथ-साथ व्यक्ति को अहंकारी बनाते हैं जो सुख और समृद्धि के लिए अच्छा नहीं होता। इसके कारण वक्री बुध मीन राशि में गोचर करेंगे तो कई लोगों को खराब फल देंगे। इस दौरान भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इस समय छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से आपको बचना चाहिए। आइये जानते हैं कि बुध गोचर का किसे फायदा होगा और किसे नुकसान बुध के मीन राशि में गोचर का प्रभाव मेष राशि मेष राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर आत्मविकास कम कर सकता है। आप भ्रमित और खुद को असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। इस समय मेष राशि वालों को वाणी पर संयम रखना चाहिए, स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है । मेष राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा। नौकरी भी छूट सकती है, वहीं कुछ लोग नौकरी बदल सकते हैं। मेष राशि के कुछ लोग विदेश में शिफ्ट होने की योजना बना सकते हैं। हालांकि यह अनुकूल नहीं होगा। करियर में अपेक्षा के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, सहकर्मी आपका फायदा उठाएंगे। मेष राशि के व्यापारियों को भी धन कमाने में दिक्कत आएगी। नया बिजनेस या पार्टनरशिप शुरू करना चाह रहे हैं तो अभी टाल दें। हालांकि कभी-कभी अचानक मुनाफा भी हो सकता है। इस समय आपके खर्च बढ़ेंगे, लोन लेना पड़ सकता है। हालांकि कभी-कभी धन लाभ और हानि भी हो सकती है। बुध के गोचर से नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे। जीवन साथी के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं तो दिक्कत भी होगी। बुध का गोचर आपके सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है क्योंकि आपको गंभीर सर्दी और खांसी होने का खतरा हो सकता है। वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर अच्छी आमदनी कराएगा लेकिन संतुष्टि नहीं मिलेगी। आपको बच्चों की प्रगति पर अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं, जो परेशानी का कारण बनेगी। इस समय आपको परिवार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। करियर में चुनौतियां भी आएंगी। कार्यस्थल पर आप पर काम का दबाव बढ़ेगा। संभावना है कि वरिष्ठ आपका समर्थन न करें, जिससे नई नौकरी तलाश सकते हैं। लेकिन संभव है कि यहां भी संतुष्टि न मिले। वृषभ राशि के व्यवसायियों को समृद्धि और लाभ के लिए दृष्टिकोण बदलना होगा। पार्टनरशिप की जगह अपना व्यवसाय फायदेमंद होगा। पार्टनर के साथ प्रेम और तालमेल बनाए रखना मुश्किल होगा। स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन ध्यान देना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ेंः मिथुन राशि मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर स्वास्थ्य, नौकरी और परिवार सभी के लिए चुनौती लाएगा। इस समय आपको इन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय तनाव हो सकता है। इस समय करियर के संबंध में बड़े निर्णय लेने से बचें। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं या नया घर खरीदना चाहते हैं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। करियर में संतुष्टि नहीं मिलेगी। नौकरी में आवश्यक लाभ भी नहीं मिलेगा। नौकरी में अधिक दबाव रहेगा, काम पर भी सवाल खड़े होंगे। खुद का व्यापार हैं तो वक्री बुध का मीन राशि में गोचर औसत परिणाम ही दिलाएगा। इस समय आपको अपने व्यापार पर अधिक मेहनत करना होगा। कभी-कभी आपको नो-प्रॉफिट/नो-लॉस जैसी सिचुएशन का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस समय आप अच्छी आमदनी करेंगे, लेकिन खर्च बढ़ने से बचत नहीं कर पाएंगे। इससे लोन लेना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों में भी घिर सकते हैं, पार्टनर से संबंध भी बिगड़ेंगे। तनाव होगा, स्वास्थ्य के लिए भी यह गोचर ठीक नहीं है। इस समय पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। कर्क राशि कर्क राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर चुनौती लाएगा। इससे कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, जिससे अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। इस समय यात्रा करनी पड़ सकती है। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कुछ नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। ट्रांसफर से करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बुध गोचर से संभव है कि वरिष्ठों का सहयोग न मिले और काम की सराहना न हो कार्यक्षेत्र में चुनौती मिल सकती है। खुद का व्यवसाय हैं तो आपको अधिक लाभ पाने में समस्या आएगी। प्रतिद्वंद्वी कड़ी टक्कर देंगे। पार्टनर के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। छोटी-छोटी समस्या आपको परेशान कर सकती है। रिश्ते में तनाव आ सकता है। वक्री बुध का मीन राशि में गोचर इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है। सिंह राशि सिंह राशि के लोगों के लिए वक्री बुध का मीन राशि में गोचर धन अर्जित करने में असफल करा सकता है। संभव है कि महत्वाकांक्षा पूरी न हो। इस अवधि पैसा कमाना अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। आप लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं, जो आपको संतुष्टि देगी। करियर में असहज हो सकते हैं। आपको वरिष्ठों से चुनौतियां मिल सकती हैं और काम का दबाव बढ़ सकता है। सहकर्मी आपसे आगे निकल सकते हैं। खुद का व्यापार है तो मुनाफा प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है। बिजनेस में कुछ बाहरी लोग या आपके शत्रु या विरोधी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। लोन या ऋण लेने की आवश्यकता होगा। पिता के स्वास्थ्य पर भी अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवन साथी से अवांछित बहस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा।कन्या राशि कन्या राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर मित्रों और करीबी सदस्यों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। द

Vakri Budh Gochar: आज रात बुध बदलेंगे राशि, इन लोगों की बदल जाएगी लाइफ

Join our WhatsApp Community to receive travel deals, free stays, and special offers!
- Join Now -

Join our WhatsApp Community to receive travel deals, free stays, and special offers!
- Join Now -

आज बुध मीन राशि में करेंगे गोचर


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध 09 अप्रैल 2024 की रात 10.02 बजे वक्री अवस्ता में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां बुध नीच के होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके सभी राशियों पर सकारात्मक, नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। बुध और बृहस्पति शत्रु ग्रह माने जाते हैं। बुध बुद्धि प्रदान करते हैं तो बृहस्पति सीखने के साथ-साथ व्यक्ति को अहंकारी बनाते हैं जो सुख और समृद्धि के लिए अच्छा नहीं होता। इसके कारण वक्री बुध मीन राशि में गोचर करेंगे तो कई लोगों को खराब फल देंगे। इस दौरान भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इस समय छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से आपको बचना चाहिए। आइये जानते हैं कि बुध गोचर का किसे फायदा होगा और किसे नुकसान

बुध के मीन राशि में गोचर का प्रभाव

मेष राशि


मेष राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर आत्मविकास कम कर सकता है। आप भ्रमित और खुद को असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। इस समय मेष राशि वालों को वाणी पर संयम रखना चाहिए, स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है । मेष राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा। नौकरी भी छूट सकती है, वहीं कुछ लोग नौकरी बदल सकते हैं। मेष राशि के कुछ लोग विदेश में शिफ्ट होने की योजना बना सकते हैं। हालांकि यह अनुकूल नहीं होगा। करियर में अपेक्षा के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, सहकर्मी आपका फायदा उठाएंगे।

मेष राशि के व्यापारियों को भी धन कमाने में दिक्कत आएगी। नया बिजनेस या पार्टनरशिप शुरू करना चाह रहे हैं तो अभी टाल दें। हालांकि कभी-कभी अचानक मुनाफा भी हो सकता है। इस समय आपके खर्च बढ़ेंगे, लोन लेना पड़ सकता है। हालांकि कभी-कभी धन लाभ और हानि भी हो सकती है। बुध के गोचर से नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे। जीवन साथी के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं तो दिक्कत भी होगी। बुध का गोचर आपके सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है क्योंकि आपको गंभीर सर्दी और खांसी होने का खतरा हो सकता है।

वृषभ राशि


वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर अच्छी आमदनी कराएगा लेकिन संतुष्टि नहीं मिलेगी। आपको बच्चों की प्रगति पर अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं, जो परेशानी का कारण बनेगी। इस समय आपको परिवार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। करियर में चुनौतियां भी आएंगी। कार्यस्थल पर आप पर काम का दबाव बढ़ेगा। संभावना है कि वरिष्ठ आपका समर्थन न करें, जिससे नई नौकरी तलाश सकते हैं। लेकिन संभव है कि यहां भी संतुष्टि न मिले। वृषभ राशि के व्यवसायियों को समृद्धि और लाभ के लिए दृष्टिकोण बदलना होगा। पार्टनरशिप की जगह अपना व्यवसाय फायदेमंद होगा। पार्टनर के साथ प्रेम और तालमेल बनाए रखना मुश्किल होगा। स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन ध्यान देना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः

मिथुन राशि


मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर स्वास्थ्य, नौकरी और परिवार सभी के लिए चुनौती लाएगा। इस समय आपको इन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय तनाव हो सकता है। इस समय करियर के संबंध में बड़े निर्णय लेने से बचें। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं या नया घर खरीदना चाहते हैं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। करियर में संतुष्टि नहीं मिलेगी। नौकरी में आवश्यक लाभ भी नहीं मिलेगा। नौकरी में अधिक दबाव रहेगा, काम पर भी सवाल खड़े होंगे।

खुद का व्यापार हैं तो वक्री बुध का मीन राशि में गोचर औसत परिणाम ही दिलाएगा। इस समय आपको अपने व्यापार पर अधिक मेहनत करना होगा। कभी-कभी आपको नो-प्रॉफिट/नो-लॉस जैसी सिचुएशन का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस समय आप अच्छी आमदनी करेंगे, लेकिन खर्च बढ़ने से बचत नहीं कर पाएंगे। इससे लोन लेना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों में भी घिर सकते हैं, पार्टनर से संबंध भी बिगड़ेंगे। तनाव होगा, स्वास्थ्य के लिए भी यह गोचर ठीक नहीं है। इस समय पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

कर्क राशि


कर्क राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर चुनौती लाएगा। इससे कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, जिससे अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। इस समय यात्रा करनी पड़ सकती है। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कुछ नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। ट्रांसफर से करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बुध गोचर से संभव है कि वरिष्ठों का सहयोग न मिले और काम की सराहना न हो कार्यक्षेत्र में चुनौती मिल सकती है। खुद का व्यवसाय हैं तो आपको अधिक लाभ पाने में समस्या आएगी। प्रतिद्वंद्वी कड़ी टक्कर देंगे। पार्टनर के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। छोटी-छोटी समस्या आपको परेशान कर सकती है। रिश्ते में तनाव आ सकता है। वक्री बुध का मीन राशि में गोचर इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है।

सिंह राशि


सिंह राशि के लोगों के लिए वक्री बुध का मीन राशि में गोचर धन अर्जित करने में असफल करा सकता है। संभव है कि महत्वाकांक्षा पूरी न हो। इस अवधि पैसा कमाना अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। आप लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं, जो आपको संतुष्टि देगी। करियर में असहज हो सकते हैं। आपको वरिष्ठों से चुनौतियां मिल सकती हैं और काम का दबाव बढ़ सकता है। सहकर्मी आपसे आगे निकल सकते हैं। खुद का व्यापार है तो मुनाफा प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है। बिजनेस में कुछ बाहरी लोग या आपके शत्रु या विरोधी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। लोन या ऋण लेने की आवश्यकता होगा। पिता के स्वास्थ्य पर भी अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवन साथी से अवांछित बहस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि


कन्या राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर मित्रों और करीबी सदस्यों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। दैनिक जीवन में तनाव होगा। करियर से लिहाज से वक्री बुध का मीन राशि में गोचर मुश्किल लाएगा। इस अवधि में लाभ पाने में दिक्कत होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियां बनेंगी। हालांकि विदेश से अच्छा अवसर मिल सकता है। लेकिन चयन में सावधानी रखनी होगी। खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो सतर्क रहें। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो व्यावसायिक साझेदार से चुनौती मिल सकती है। आर्थिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। लापरवाही में नुकसान हो सकता है, लोन लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अहंकार संबंधी विवाद और अवांछित बहस परेशान करेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशि


तुला राशि के लोगों के लिए वक्री बुध का मीन राशि में गोचर भाग्य में कमी का एहसास कराएगा। इसके चलते आपको जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। मतभेद के कारण आपके पिता के साथ बहस होने की संभावना है। हालांकि पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ हो सकता है। करियर के लिहाज से आपको नौकरी के सिलसिले से बहुत अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आशंका है कि इन यात्राओं से संतुष्टि न मिले। तुला राशि के कुछ लोगों का किसी दूसरे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। नौकरी में इस तरह का बदलाव आपको अधिक निराश कर सकता है।

यदि आपका खुद का व्यवसाय है और आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो पार्टनर के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वक्री बुध का गोचर खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको बचत करने के लिए योजना बनाकर चलने की आवश्यकता हो सकती है, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रख पाएंगे। इस समय जीवनसाथी से बहस हो सकती है। दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताने का समय कम मिलेगा, जिससे रिश्ता कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और आप सर्दी-एलर्जी की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के लोगों के लिए वक्री अवस्था में बुध का मीन राशि में गोचर बच्चों के विकास के बारे में अधिक सोच-विचार करने के लिए प्रेरित करेगा। आप बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। हालांकि आप इस अवधि में पैतृक संपत्ति से बहुत अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। इसके अलावा सट्टेबाजी के माध्यम से भी लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपको संतुष्टि महसूस होगी। हालांकि वक्री बुध का गोचर करियर में उतार-चढ़ाव लाएगा।

इस समय अचानक नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ समस्या बहस हो सकती है। अचानक धन हानि हो सकती है, यात्रा में सावधान रहें। वर्ना धन हानि हो सकती है। इस समय आर्थिक जीवन में योजना बनाकर चलने की आवश्यकता होगी। बच्चों की प्रगति पर धन खर्च करेंगे। वक्री बुध के गोचर से पार्टनर से तालमेल बिठाना होगा। बहस भी हो सकती है। इस समय चकत्ते पड़ना, धूप की वजह से जलन होना समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Kharmas 2024 End Date: इस दिन खत्म हो जाएगा खरमास, जानें शुरू होंगे कौन-कौन से मांगलिक काम

धनु राशि


धनु राशि के लोगों के लिए वक्री अवस्था में बुध का मीन राशि में गोचर बिजनेस पार्टनर, जीवनसाथी और दोस्तों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। बेहतर संभावनाओं के लिए नौकरी में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। इस समय ट्रांसफर हो सकता है, जो निराशा का कारण बनेगा। इस समय सहकर्मियों से परेशानी हो सकती है। आप नकारात्मक विचारों से घिर सकते हैं। व्यापार में नुकसान हो सकता है। रणनीति बनाकर चलेंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार और अपनी सुख सुविधाओं के लिए धन खर्च करने पड़ेंगे। माता के स्वास्थ्य पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे कानूनी मुद्दों पर भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी से तालमेल कम होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से वक्री बुध का मीन राशि में गोचर परेशान करेगा।

मकर राशि


मकर राशि के जातकों के लिए वक्री बुध का मीन राशि में गोचर भाई-बहनों के साथ समस्या लाएगा। इस समय भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। इससे तरक्की मुश्किल हो जाएगी। इस समय सोच-विचार कर आगे बढ़ें। नौकरी में आपकी इच्छा के विरुद्ध ट्रांसफर होगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर अधिक से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगा। खुद का व्यवसाय है तो इसमें भी उतार-चढ़ाव आएगा। अच्छा मुनाफा नहीं होगा। सफलता के लिए दृष्टिकोण बदलना होगा। लापरवाही पर धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संचार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद भी हो सकता है। पैरों में दर्द, जोड़ों में अकड़न, एलर्जी आदि का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि


कुंभ राशि वालों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर आर्थिक जीवन, परिवार और बच्चों के बारे में चिंतित करेगा। करियर में उतार-चढ़ाव आएगा। सफलता में देरी होगी। वरिष्ठ चुनौतियां खड़ी करेंगे। वरिष्ठ आपके लिए गलत धारणा बना सकते हैं। इस समय अधिक धन नहीं मिलेगा। आमदनी होगी, लेकिन बचत करने जितनी नहीं। यदि आपका खुद का व्यापार है या आप सट्टा व्यवसाय में लगे हुए हैं तो इस अवधि आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है और आपको अच्छा धन लाभ भी होगा। लेकिन यदि आप केवल व्यवसाय ही कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको अच्छा मुनाफा न हो, नुकसान भी हो सकता है। जीवन साथी के साथ बहस हो सकती है। दांतों और आंखों की जांच कराने की जरूरत पड़ सकती है।

मीन राशि


मीन राशि के लोगों के लिए वक्री बुध का मीन राशि में गोचर रिश्तों को लेकर अधिक जागरूक रखेगा। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी में दबाव रहेगा। काम में गलतियां होंगी। लक्ष्यों को प्राप्त करने में समस्या का सामना करना पड़ेगा। खुद के व्यापार में अधिक लाभ मिलने की संभावना नहीं है। बिजनेस पार्टनर के साथ समस्या आ सकती है। इस अवधि में आर्थिक जीवन में अधिक लाभ नहीं होगा। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं और इन खर्चों को लेकर आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ बहस हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, अधिक धन खर्च करना होगा।